स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब द्वारा राजपूताना इन में रंगारंग टीचर्स डे कार्यक्रम का आयोजन

0
72

 स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब द्वारा राजपूताना इन में रंगारंग टीचर्स डे कार्यक्रम का आयोजन

 

Raipur । स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब की ओर से टीचर्स डे के अवसर पर राजपूताना इन में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में सृष्टि स्कूल की फाउंडर संगीता जी को उनके सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में क्लब की ओर से नए मेंबर्स का स्वागत भी किया गया। इसके अलावा VLCC की टीम ने सौंदर्य संबंधी जानकारियाँ दीं और कुछ ब्यूटी वाउचर भी वितरित किए। FM रेडियो के माध्यम से मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में और भी उत्साह का संचार हुआ।

फॉर्चून रिफाइंड तेल और बेसन से बनी विशेष व्यंजन क्लब द्वारा परोसे गए, साथ ही खाने-पीने और हेल्थ से संबंधित क्विज और गेम्स भी आयोजित किए गए।

 

Borne Mother & Child Care Hospital की ओर से डॉक्टरों ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। क्लब को हेल्थ वाउचर और फॉर्म भी प्रदान किए गए, ताकि सदस्य अपनी सेहत को लेकर और अधिक सजग बन सकें।

कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंच पर डांस और कैटवॉक प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

इस आयोजन में क्लब की फाउंडर नीता थापा, अध्यक्ष रूबी सिंह, मीडिया प्रभारी तिलका साहू, उपाध्यक्ष सविता राय, स्मिता सिंह, रुचि वर्मा, नेहा वर्मा, संता वर्मा, नीता विश्वकर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here