राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर सुधा ओपन स्कूल में आयोजित हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1-7 सितंबर 2025) के समापन पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रायपुर के अमासेओनी स्थित सुधा ओपन स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में श्री जी.के. भटनागर (चेयरमैन, सुधा सोसाइटी फाउंडेशन), श्रीमती सुनीता चौधरी (सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती रीमा आचार्य (स्वयंसेवक, सुधा फाउंडेशन), श्रीमती भारती (शिक्षिका) एवं मिस खुशी यादव (शिक्षिका) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और फास्ट फूड से परहेज के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर बच्चों को अंकुरित मूंग, बिस्किट, गुड़, चना और केला जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। इन खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा श्रीमती सुनीता चौधरी, मिस प्राची अग्रवाल एवं मिसेज मौसम अग्रवाल के सहयोग से की गई थी। बच्चों ने इन खाद्य पदार्थों का स्वाद लेते हुए पोषण के महत्व को अच्छे से समझा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को पोषण, कुपोषण की समस्याओं एवं संतुलित आहार की भूमिका के बारे में जागरूक करना था। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में एक सकारात्मक कदम उठाया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


