कांग्रेस की गुंडागर्दी पर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी का बड़ा बयान

0
90

कांग्रेस की गुंडागर्दी पर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी का बड़ा बयान

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मा. चरणदास महंत जी ने अपने कार्यकर्ताओं को कभी बताया था कि कांग्रेसी सिर्फ चमचे हैं, लेकिन क्या यह भी बताया था कि वे गुंडागर्दी करेंगे, तोड़फोड़ करेंगे और उपद्रव मचाएंगे?

चिमनानी ने आगे कहा कि हार की निराशा इंसान को किस हद तक ले जाती है, यह कांग्रेस के कृत्यों से स्पष्ट है। महिला पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी और हिंसा करना तथा मंत्री श्री केदार कश्यप जी के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय और घृणित कृत्य है।

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के इस व्यवहार का जवाब जरूर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here