जिंदल स्टील प्लांट की महिला इंजीनियर ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मौत से फैली सनसनी

0
127

जिंदल स्टील प्लांट की महिला इंजीनियर ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मौत से फैली सनसनी

रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मोनालिसा नायक के रूप में हुई है, जो ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली थीं और जिंदल स्टील प्लांट में इंजीनियर पद पर कार्यरत थीं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मोनालिसा अपनी सहेली के साथ वार्षिक मेडिकल चेकअप कराने जिंदल फोर्टिस अस्पताल गई थीं। शाम करीब 4 बजे वह हॉस्टल लौटीं, लेकिन करीब 5 बजे जब उनकी सहेली ने दरवाजा खटखटाया और फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल मैनेजर ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, जहां मोनालिसा का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

घटना की सूचना पर कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here