
आपत्तिजनक मूर्तियों पर लगेगी रोक, समिति और मूर्तिकार पर होगी तत्काल कार्यवाही
रायपुर। सर्व हिंदू समाज ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर देवी प्रतिमा स्थापना और पंडालों में होने वाली गतिविधियों को लेकर कड़े नियम लागू करने की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी भी समिति द्वारा आपत्तिजनक मूर्ति स्थापित की जाती है, तो संबंधित समिति और मूर्तिकार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।


ज्ञापन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं–
एआई क्यूट (AI Cute) मूर्तियों की स्थापना पर पूर्ण प्रतिबंध।

कार्टून जैसी या छोटे कपड़ों वाली मूर्तियों की स्थापना नहीं होगी।
देवी की स्थापना केवल पारंपरिक स्वरूप में की जाए—दस भुजाओं वाली, अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित और सिंह पर आरूढ़ माता की प्रतिमा।
किसी भी पंडाल में अश्लील गाने या नृत्य नहीं होंगे, पाए जाने पर समिति के खिलाफ कार्रवाई।
माता के पंडाल, ज्वारा विसर्जन और मूर्ति विसर्जन में शराब सेवन पर सख्त प्रतिबंध।
फिल्मी व अश्लील गानों के प्रयोग पर तत्काल कार्रवाई।
एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि शामिल हों, ताकि आपत्तिजनक मूर्ति स्थापित करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान एसपी ने समिति गठन पर सहमति जताई। आगामी सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों, समितियों और सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।




