ग्राम रानीबहाल में 6 परिवारों की घर वापसी

0
79

ग्राम रानीबहाल में 6 परिवारों की घर वापसी

सुकमा। विगत कुछ दिनों से ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के रानीबहाल में कुछ समुदायों द्वारा ग्रामवासियों को बहला-फुसलाकर, झूठे प्रलोभन और लालच के जरिए जबरन धर्मांतरण कराने की जानकारी सामने आई थी। इसी के विरोध में आज गांव के 6 परिवारों के लगभग 26 लोगों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में लौटते हुए “घर वापसी” की।

इस अवसर पर सुकमा ज़मींदार परिवार के सदस्य एवं ग्राम रानीबहाल के युवराज विक्रांत सिंह देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सोड़ी, ग्राम के प्रमुखजन एवं पुजारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने सभी परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ना गौरव की बात है। ग्रामवासियों ने इस पहल को सामाजिक एकता और परंपरा की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here