व्यास तालाब में छठ पूजा की भव्य तैयारियां पूरी, जानें भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति की ओर से क्या है इस बार खास

0
51

व्यास तालाब में छठ पूजा की भव्य तैयारियां पूरी, जानें भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति की ओर से क्या है इस बार खास

व्यास तालाब में छठ पूजा की भव्य तैयारियां पूरी, भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतेजाम

रायपुर। भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति व्यास तालाब की ओर से आने वाले सभी छठ व्रतियों, सूर्य उपासकों एवं श्रद्धालुओं के लिए पवित्र स्थल पूरी तरह से सुसज्जित और तैयार हो गया है।

समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देने के लिए व्यास तालाब पर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था विशेष रूप से सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने व्यास तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया।
भोजपुरी छठ व्यास आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा के अनुरोध पर विधायक मोतीलाल साहू ने व्यास तालाब में पचरी निर्माण कार्य के लिए तत्काल प्रभाव से 20 लाख रुपये की विकास राशि की घोषणा की।

समिति के सभी सदस्यों ने विधायक मोतीलाल साहू के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here