कायस्थ समाज रायपुर में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न

0
80

कायस्थ समाज रायपुर में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न

रायपुर। कायस्थ समाज रायपुर एवं सुषेण वैद्य स्मृति सेवा समिति रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 अक्टूबर 2025, रविवार को होटल प्रकाश पैलेस में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5 बजे हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 35 युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय प्रस्तुत किया। इसी क्रम में रात्रि 8 बजे से दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात “तलाश-ए-हमसफर 2025” पत्रिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में समाज के 1040 विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा प्रकाशित किया गया है।

इस अवसर पर समाज के गौरव और प्रतिभा को सम्मानित करते हुए निम्नलिखित व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया —

श्रीमती बसंती देवी बख्शी (लंबी आयु एवं संयुक्त परिवार)

श्रीमती अरुणलता श्रीवास्तव, श्रीमती सुनंदा वर्मा, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव (समाज सेवा श्रेणी)

डॉ. पल्लवी सिन्हा, डॉ. सुपर्णा श्रीवास्तव (सर्वाधिक शिक्षित महिला)

श्रीमती अर्चना प्रसाद (उच्च पद से सेवानिवृत्त महिला)

श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव, श्रीमती किरणलता वैद्य (साहित्य श्रेणी)

श्रीमती प्रज्ञा प्रसाद (मीडिया श्रेणी)

श्रीमती रूपाली श्रीवास्तव (नृत्य एवं राजनीति श्रेणी)

श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, श्रीमती कुसुम अस्थाना, श्रीमती अमृता श्रीवास्तव (व्यवसाय एवं स्वावलंबन श्रेणी)

कार्यक्रम के दौरान सरप्राइज गेम्स और भगवद गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश श्रीवास्तव (चेयरमैन, राज्य औद्योगिक न्यायालय) एवं विशेष अतिथि श्रीमती अनुराधा खरे (सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश) उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में सतीश श्रीवास्तव (संपादक, नई दुनिया), राम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल वर्मा, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती श्वेता संजय श्रीवास्तव, श्रीमती तृप्ति सिन्हा एवं श्रीमती विनीता सक्सेना शामिल थीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सीमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रीतू श्रीवास्तव ने किया।
समारोह में लगभग 600 समाजजन उपस्थित रहे और भोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सुषेण वैद्य स्मृति सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी राजेश श्रीवास्तव (पप्पू), संयोजक कायस्थ समाज रायपुर द्वारा प्रदान की गई।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here