Weather updated : चक्रवाती तूफान का असर , दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर-बिलासपुर में बदला मौसम

0
64
WEATHER UPDATE

Weather updated : चक्रवाती तूफान का असर , दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर-बिलासपुर में बदला मौसम

रायपुर। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती सिस्टम ने छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव 29 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

न्यायधानी बिलासपुर में बदला मिजाज

बिलासपुर में सोमवार को मौसम ने करवट ली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को राहत दी। हालांकि रात में हल्की उमस बनी रही। सोमवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा।

प्रशासन सतर्क, किसानों को चेताया

बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं का आनंद मिल रहा है, जबकि दिन में उमस के बीच बीच-बीच में चल रही हवाएं राहत दे रही हैं। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे अगले दो दिनों तक सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने भी निगरानी तेज कर दी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here