महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश ….. सभी सम्बंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से सामान्य सभा में उपस्थित रहें

0
90

महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश ….. सभी सम्बंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से सामान्य सभा में उपस्थित रहें

कोई भी दुविधा होने पर स्पष्ट जानकारी सदन के समक्ष रखना होगा

 

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय में दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे नगर निगम के सामान्य सभा कक्ष में आहुत नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक को लेकर निर्धारित एजेंडों और प्रश्नकाल में पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के सम्बन्ध में तैयारी को अंतिम रूप देने अधिकारियों की आवश्यक बैठक बुलाई.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागड़े,निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, उपायुक्तगणों,जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के संबंध मे निर्देश दिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सामान्य सभा की बैठक में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्ण जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here