रायपुर में 16 दिसंबर को शोभायात्रा 18 को जयंती : शकुन डहरिया

0
34

  रायपुर में 16 दिसंबर को शोभायात्रा 18 को जयंती : शकुन डहरिया

 जनवरी को राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन की बनी रूपरेखा..

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन" में सतनामी समाज

रायपुर/ गुरु घासीदास जयंती, शोभायात्रा व युवक- युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को न्यू राजेंद्रनगर स्थित “गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन” में सतनामी समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर समाजजनों को अपने सबसे बड़े त्यौहार व शोभायात्रा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया।
तय कार्यक्रम अनुसार राजधानी में आगामी…

16 दिसम्बर को परंपरानुसार आमापारा प्लाजा से पंथी व गुरुजी के संदेशों को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक झाकियों के साथ “सात श्वेत ध्वजवाहक संतों” की अगवाई में विशाल शोभायात्रा निकलेगी..
17 दिसंबर को महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा

18 दिसम्बर को जन्मोत्सव पर ध्वजारोहण, पंथी नृत्य,संगोष्ठी व अलंकरण समारोह जैसे कई आयोजन होंगे।

04 जनवरी को “शहीद स्मारक भवन” में राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम होगा जिसमें देशभर से प्रतिभागी शामिल होंगे।
तैयारी बैठक में श्रीमती शकुन डहरिया, के.पी. खण्डे, डॉ.जे.आर. सोनी, डी.एस. पात्रे, सुंदर लहरे, आर.के. गेंदले, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल,जी. आर.बाघमारे, कपिल नारायण भारद्वाज, पं. अंजोर दास बंजारे, कृपाराम चतुर्वेदी, तुलाराम टंडन, सुखदास बंजारे, अरुण मंडल, मनीष कोसरिया, डॉ. सुरेंद्र कुर्रे, कमल कुर्रे, जी.एल.ओगरे, रघुनाथ भारद्वाज, मोहनलाल डहरिया, नंदू मारकंडे, घासीदास कोसले, आसाराम लहरे, बाबा डहरिया, प्रेम बघेल, गुलाब महिलांग, डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज, प्रो. आर.पी. टंडन, डी. दर्शन, पी.के. लहरे, नरेंद्र कुर्रे, भारत डहरिया, दिनेश जांगड़े, नीलेश अनंत, पुनाराम टंडन, सुमित महिलांग, ठाकुरराम नारंग, ईश्वर जांगड़े, तरुण जांगड़े, ईश्वरी गायकवाड सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here