“फिल्म जगत के महानायक धर्मेंद्र नहीं रहे—पुरंदर मिश्रा ने कहा, ‘एक युग का अंत’”

0
32

“फिल्म जगत के महानायक धर्मेंद्र नहीं रहे—पुरंदर मिश्रा ने कहा, ‘एक युग का अंत’”

“धर्मेंद्र जी के निधन ने व्यथित किया—विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यक्त किया गहरा शोक”

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने धर्मेंद्र जी के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

रायपुर – भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता, पूर्व सांसद और “ही-मैन” के रूप में विश्वभर में सम्मानित धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है। हिंदी फ़िल्म जगत में उनके अद्वितीय योगदान, सशक्त अभिनय और सरल स्वभाव की छाप सदैव अमर रहेगी।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय कला एवं फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृतियाँ, उनके आदर्श और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

मिश्रा जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here