कलेक्टर की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति की समीक्षा

0
30

कलेक्टर की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति की समीक्षा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यान्ह भोजन, न्योता भोजन कार्यक्रम तथा पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शालाओं में बच्चों की उपस्थिति एवं संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही स्कूलों में किचन गार्डन का विस्तार कर लौकी, पालक, करेला, पोदीना सहित अन्य पौधों को लगाकर बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा एलपीजी गैस की उपलब्धता में 25 प्रतिशत वृद्धि करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here