नया रायपुर के टुता गांव में हिंदी फीचर फिल्म ‘रांगा सियार’ की शूटिंग का शुभारंभ

0
193

नया रायपुर के टुता गांव में हिंदी फीचर फिल्म ‘रांगा सियार’ की शूटिंग का शुभारंभ

 

रायपुर। एमजे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘रांगा सियार’ की शूटिंग का शुभारंभ आज नया रायपुर के गांव टुता, सेक्टर–23 में विधिवत रूप से किया गया। इस फिल्म में देश के विभिन्न हिस्सों—दिल्ली, मुंबई, रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़—से आए कलाकार अपने अभिनय का प्रदर्शन कर रहे हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर श्री मृत्युंजय कुमार एवं को-प्रोड्यूसर श्री जितेंद्र सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग 10 दिनों तक चलेगी। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 20 से 22 स्थानीय कलाकारों को अभिनय का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है।

 

फिल्म का निर्देशन श्री सैम चौधरी कर रहे हैं। स्क्रीनप्ले एवं संवाद लेखन की जिम्मेदारी निशा ध्रुवे ने निभाई है, जबकि डी.ओ.पी. के रूप में गौरव तंदन कार्य कर रहे हैं। असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में दीपाली कश्यप जुड़ी हुई हैं।

फिल्म का मुहूर्त आज मुख्य अतिथि श्री सुरेश सुखीजा, डॉ. सौरभ निरवानी एवं भूतपूर्व छत्तीसगढ़ फिल्म बोर्ड की अध्यक्ष स्मत अवस्थी के करकमलों से संपन्न हुआ। फिल्म की पूरी टीम ने टुता गांव के निवासियों एवं छत्तीसगढ़ की पावन धरती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here