रायपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में नाबालिग छात्रों का चाकू लहराते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

0
61

रायपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में नाबालिग छात्रों का चाकू लहराते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

रायपुर: राजधानी रायपुर के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में नाबालिग छात्र पढ़ाई के बजाय चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्कूली सुरक्षा और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। वीडियो में कुछ नाबालिग छात्र क्लासरूम के भीतर हाथ में बड़ा चाकू लेकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सहपाठियों के बीच इस तरह घातक हथियार का प्रदर्शन न केवल डरावना है, बल्कि किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता देने जैसा माना जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि स्कूल परिसर के भीतर हुई इस गंभीर अनुशासनहीनता के बावजूद अब तक पंडरी थाना इलाके की पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में अब तक कोई सख्त कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह घटना राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बस्तों की नियमित जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, और वे इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here