Breaking : रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान छूती लपटों से दहला इलाका

0
191

Breaking : रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान छूती लपटों से दहला इलाका

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां भनपुरी इलाके में स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत कावेरी इंडस्ट्री की ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत बाहर की ओर भागे।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here