तीन बच्चों के साथ महिला लापता, मोबाइल बंद होते ही टूटा संपर्क… सिविल लाइन क्षेत्र में सनसनी

0
115

तीन बच्चों के साथ महिला लापता, मोबाइल बंद होते ही टूटा संपर्क… सिविल लाइन क्षेत्र में सनसनी

खबर: बिलासपुर न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला पांडातराई से अपने बच्चों को साथ लेकर मायके जाने के लिए बिलासपुर के लिए निकली थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। सफर के दौरान अचानक महिला का मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद से परिजनों का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने हर संभावित जगह पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अंततः सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक साथ चार लोगों के गायब होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here