मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
26

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर। विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है और प्रदेश की जनता को सुशासन का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here