वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सनरूफ से गुब्बारे फेंकने वाले वाहन चालक पर केस दर्ज, कार जब्त

0
86

वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सनरूफ से गुब्बारे फेंकने वाले वाहन चालक पर केस दर्ज, कार जब्त

रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ युवक वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे।

इस कृत्य से न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही थी, बल्कि वाहन चालक स्वयं एवं अन्य लोगों के साथ दुर्घटना होने तथा मानव जीवन को संकट में डालने की प्रबल संभावना भी उत्पन्न हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल प्रकरण में स्वतः संज्ञान लिया।

जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन की पहचान टाटा हैरियर क्रमांक CG/04/PW/8922 के रूप में की गई। उक्त मामले में थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 100/26 धारा 281 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पतासाजी के बाद वाहन स्वामी विजय कुकरेजा, निवासी देवपुरी, की उक्त चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के कृत्यों से बचें, जो न केवल कानूनन अपराध हैं बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here