
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित


रायपुर । एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार, सचिव, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग (संस्कृति विभाग) रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या दीपाली तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय की मार्केटिंग मैनेजर आकांक्षा पांडेय, सीनियर एडमिन ऑफिसर सैयद तौफीक तथा समस्त शिक्षकगण और स्टाफ के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के कोयर समूह ने गायत्री मंत्र की मनभावन प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी कई रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थ्री जेनरेशन रैम्प वॉक, इंस्पिरेशनल आइकन गेट-अप तथा रील मेकिंग प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास और दृढ़ता समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने महिलाओं से हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी क्षमता का परिचय देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या दीपाली तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को महिला सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।




