बृजेश अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी: रायपुर शहर भाजपा ‘झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ’ के जिला संयोजक नियुक्त

0
36

बृजेश अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी: रायपुर शहर भाजपा ‘झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ’ के जिला संयोजक नियुक्त

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने संगठन में विस्तार करते हुए ‘झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ’ के जिला संयोजकों और सह-संयोजकों की नई सूची जारी कर दी है। इस घोषणा में राजधानी रायपुर के युवा नेता बृजेश अग्रवाल को रायपुर शहर का जिला संयोजक नियुक्त कर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर की सहमति से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। बृजेश अग्रवाल अब रायपुर शहर के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पार्टी की पैठ मजबूत करने और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का नेतृत्व करेंगे।

रायपुर शहर में बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व को मजबूती देने के लिए तीन सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें अजीत सेनापति, रोहित राय, राजेश रिछरिया शामिल हैं।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में बृजेश अग्रवाल की इस नियुक्ति को आगामी रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुभव का लाभ सीधे तौर पर रायपुर के शहरी गरीब बस्तियों में पार्टी संगठन को मिलेगा।

बृजेश अग्रवाल की नियुक्ति पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर है। रायपुर शहर के अलावा रायपुर ग्रामीण से दयालू राम गाड़ा, बलौदाबाजार से योगेश वर्मा और भिलाई से मनोज तिवारी जैसे नेताओं को भी जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here