धरसींवा में जिला स्तरीय ‘महिला जागृति शिविर’ का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

0
16

धरसींवा में जिला स्तरीय ‘महिला जागृति शिविर’ का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

धरसींवा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना धरसींवा द्वारा आज जिला स्तरीय “महिला जागृति शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल व रायपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संदीप यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और उनके विकास से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को विस्तार से दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने और उन्हें जागरूक बनाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में मौजूद महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में “नारी शक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here