Breaking : AAP में बड़ी टूट , राघव चड्ढा का इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने का दावा

0
26

Breaking : AAP में बड़ी टूट , राघव चड्ढा का इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने का दावा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसद भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

इस दौरान उनके साथ AAP के नेता और भी मौजूद रहे।

राघव चड्ढा ने बताया कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक सांसद उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सांसदों ने इस निर्णय के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं और हस्ताक्षरित पत्र तथा दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल सहित अन्य सांसद इस फैसले के साथ हैं।

चड्ढा ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस AAP को उन्होंने “खून-पसीने से सींचा”, वह अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब देशहित के बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं, इसलिए मैंने खुद को पार्टी से अलग करने का फैसला लिया है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे पार्टी के कथित गलत कामों का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। उनके मुताबिक, उनके सामने दो विकल्प थे—या तो राजनीति छोड़ दें या फिर सकारात्मक राजनीति के साथ आगे बढ़ें। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा में विलय का निर्णय लिया।

वहीं, AAP नेता ने भी भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय आएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत से पार्टी के लिए काम किया और हमेशा पार्टी तथा को प्राथमिकता दी।

इस घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here