नौरीन बानो बनीं मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन रायपुर की जिला अध्यक्ष

0
94

नौरीन बानो बनीं मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन रायपुर की जिला अध्यक्ष

रायपुर। मानवाधिकारों के संरक्षण और आमजन की समस्याओं को प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पाण्डेय ने नौरीन बानो को तत्काल प्रभाव से रायपुर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेगी। संगठन ने नौरीन बानो से अपेक्षा जताई है कि वे समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण और भय के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाते हुए मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जनहित में कार्य करेंगी।

नव नियुक्त रायपुर जिला अध्यक्ष नौरीन बानो के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में रायपुर जिले में मानवाधिकार संरक्षण के प्रयास और अधिक मजबूत होंगे तथा आम नागरिकों की आवाज को सशक्त मंच मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here