फोन पर अश्लील डिमांड और व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो भेजकर नवविवाहिता से छेड़छाड़, टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज

0
39

फोन पर अश्लील डिमांड और व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो भेजकर नवविवाहिता से छेड़छाड़, टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ फोन और व्हाट्सएप के जरिए अश्लील हरकत और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत है, ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पुलिस साइबर सेल की मदद से की जा रही है।

शिकायत के मुताबिक, 30 अप्रैल से एक अज्ञात युवक द्वारा महिला को लगातार फोन कॉल कर अश्लील बातें की जाने लगीं। आरोपी फोन पर सेक्स की डिमांड करता था और महिला के निजी जीवन से जुड़े सवाल भी पूछता था, जैसे कि वह अपने पति के साथ रहती है या नहीं।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने फोन पर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 मई को फिर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आने लगे, जिनमें आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को और अधिक परेशान किया।

लगातार हो रही इस हरकत से परेशान होकर महिला ने टिकरापारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here