चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य भेंट, जन्मदिन की बधाई देने के साथ व्यापारिक मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

0
11

चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य भेंट, जन्मदिन की बधाई देने के साथ व्यापारिक मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

छत्तीसगढ़ के यशस्वी वित्त मंत्री  ओपी चौधरी के 2 जून को हुए जन्मदिन के उपलक्ष्य में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा। चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कल वित्त मंत्री जी के शंकर नगर स्थित निवास स्थल पर जाकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चेंबर पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।
बधाई एवं शुभकामनाओं के इस सिलसिले के बाद, चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने माननीय वित्त मंत्री जी के साथ छत्तीसगढ़ के व्यापारिक परिदृश्य को लेकर मुलाकात के दौरान राज्य में व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने, कर प्रणालियों के सरलीकरण तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न गंभीर व प्रासंगिक विषयों पर गहन चर्चा हुई।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का दृष्टिकोण हमेशा से ही विकासपरक और प्रदेश के व्यापारियों के प्रति सकारात्मक रहा है। 2 जून को उनके जन्मदिन के अवसर पर व्यस्तता के कारण, कल हमने उनसे व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही राज्य के व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण के संबंध में सारगर्भित चर्चा भी की। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व और वित्तीय प्रबंधन से छत्तीसगढ़ का व्यापारिक जगत निरंतर प्रगति करेगा।”
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने चेंबर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दी गई आत्मीय शुभकामनाओं के लिए सहर्ष आभार व्यक्त किया।
इस गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, अमर गिदवानी, संतोष जैन, विनोद तलरेजा , अरविंद जैन,
, राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंघ सलूजा, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, अरविन्द जैन, प्रशांत गुप्ता, प्रकाश लालवानी, राजेश गुरनानी, सुदेश मध्यान, गुलाब साहू, जतिन नचरानी, आलोक शर्मा पंकज छिजवानी, राजेश गिदवानी, विनोद तलरेजा, राजेंद्र पारख, मनीष थारानी, अनिल केवलानी, अजय जयसिंघानी,डॉ इला गुप्ता, हरचरण सिंघ् साहनी,अनिल जोतसिंघानी , राजू तरवानी
निखिल पंड्या,
अधिका खंडेलवाल, भारत पमनानी
राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन
अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा, महामंत्री नीरज बंसल, महामंत्री विशाल ककलानी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अंकित जैन, कार्यकारी सदस्य दुर्गेश नहाटा सहित प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता और प्रतिनिधि मंडल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here