शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू एवं डॉ. वर्णिका शर्मा

0
46

शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू एवं डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कल्याण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ममता साहू एवं डॉ. वर्णिका शर्मा ने सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और अमूल्य योगदान के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here