रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उरकुरा स्टेशन यार्ड में चल रहे रीमॉडलिंग कार्य के चलते रायपुर रेल मंडल ने आज और कल कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। इसके अलावा रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ और ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को भी अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68728
- बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 68734
- गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68733
- बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 68719
- कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203
- रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206
- रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 68746
कल भी इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
- रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204
- इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206
- कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर 68745
‘C’ और ‘D’ केबिन पर नहीं होगा ठहराव
इधर, संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों के मद्देनजर रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ और ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किए गए हैं। यह व्यवस्था 13 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
‘C’ केबिन पर ठहराव निरस्त:
- 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू
- 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू
- 68764 रायपुर-तोड़ोकी मेमू
- 68717 रायपुर-दुर्ग मेमू
- 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू
‘D’ केबिन पर ठहराव निरस्त:
- 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू
- 68702 दुर्ग-रायपुर मेमू
- 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू
- 68765 तोड़ोकी-रायपुर मेमू
- 68708 दुर्ग-रायपुर मेमू
- 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू
रेल परिचालन में हुए इन बदलावों के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और ठहराव की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।






