सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ

0
6
सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ

रायपुर। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’, ‘सेवा ही संस्कृति’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘सेवा ही संस्कृति’ विषय पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति को समर्पित है।

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (SCZCC), नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था गोड़बोले ने बताया कि अभियान के तहत महाराष्ट्र के साथ ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में रंगोली निर्माण एवं प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और राष्ट्रभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण है।

छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग और खैरागढ़ में ‘स्वच्छता ही संस्कृति’ विषय पर रंगोली निर्माण, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर के महाराष्ट्र मंडल परिसर और संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया । इसके साथ ही लोक बैंड द्वारा ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति भी दी गई।

अभियान के तहत होने वाले सभी नुक्कड़ नाटक संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वीकृत आधिकारिक पटकथा पर आधारित हैं। कार्यक्रमों में स्थानीय और अर्ध-पेशेवर कलाकारों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है, जिससे सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश सीधे आमजन तक पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here