इंदौर। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 – सीजन 7’ का भव्य ग्रैंड फिनाले 7 सितंबर को इंदौर के प्रसिद्ध होटल जार्डिन (Jardin Hotel) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर देशभर से पहुंचीं प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन कर जूरी एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं और विशेष टाइटल होल्डर्स का चयन किया गया। मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब श्वेता अविनाश बावनकर, जबकि मिसेज इंडिया यूनिवर्स एशिया का खिताब दीपाक्षा जैन ने अपने नाम किया। वहीं मिस इंडिया यूनिवर्स की विजेता सोनाली कोठारी रहीं।
अन्य प्रमुख विजेताओं में मिस इंडिया – चंचल साहू, मिसेज इंडिया वर्ल्ड – नैनी तिवारी, मिसेज इंडिया ग्लोबल – सोनू बलवाड़ा, मिसेज इंडिया अर्थ – खुशबू शर्मा, मिसेज इंडिया – उन्नति शुक्ला, मिसेज इंडिया दिवा – सथ्य सरोज तथा मिस इंडिया किड्स – आर्या साहू शामिल रहीं।
सेलिब्रिटी गेस्ट और गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेत्री दीप्तिशिखा नागपाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ममता पटेल, आकांक्षा राजपूत, भोपाल से हैदर खान, आदित्य यशवर्धन, मृत्युंजय कुमार, राजिक खान तथा लाहोटी मित्र मंडल के लक्ष्मी नारायण लाहोटी सहित कई गणमान्य अतिथि समारोह में उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा विजेताओं को उपहार भी प्रदान किए गए। आयोजन के यादगार पलों को महतो स्टूडियोज के कैमरामैन संजय महतो ने कैमरे में कैद किया।
ग्रूमिंग और जूरी का रहा अहम योगदान
प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में जाने-माने ग्रूमर एवं कोरियोग्राफर नील सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अनामिका राय, दीपा टापंग और जयश्री ने प्रतिभागियों का शानदार मेकओवर किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ममता प्रसाद, पूनम साहू, रुचि मंशानी, प्रिया तिवारी, सलोनी ग्रेहवाल और चंचल सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे।
छुपी प्रतिभाओं को मंच देने का उद्देश्य
आयोजक VMS ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के मंच का उद्देश्य देश के अलग-अलग क्षेत्रों में छुपी हुई महिला एवं बच्चों की प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी अलग पहचान बना सकें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को आकर्षक क्राउन, सैश और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।






