पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पुष्पांजलि अर्पित की

0
5

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा और विचारधारा के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के उनके मंत्र ने हमें सिखाया कि विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इसी सिद्धांत पर भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ और देश में जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का माध्यम माना। उनका त्याग, सादगी और वैचारिक स्पष्टता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संदेश था कि भारतीय संस्कृति की नींव पर एक मजबूत और समृद्ध भारतीय राष्ट्र का निर्माण किया जाए, जो सभी को स्वतंत्रता, समानता, न्याय, अंत्योदय पर आधारित हो।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल, अमरजीत सिंह छाबड़ा, किशोर महानंद, अमित मैशेरी, अकबर अली सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here