युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम जारी, उत्तर विधान सभा के अध्यक्ष बने पलाश मल्होत्रा …

0
139

रायपुर : कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बन गए हैं. आज हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया. युवा कांग्रेस संगठन के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला बन गए हैं. वही रायपुर उत्तर विधान सभा के अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा ने 2100 सौ से ज्यादा वोट हासिल करके जीत हासिल की है।

पलाश मल्होत्रा के जीत के बाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं में भारी खुशी की लहर है. बड़ी संख्या में युवा पलाश मल्होत्रा के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी वही पलाश मल्होत्रा ने कहा कि मुझे उत्तर विधानसभा के रूप में युवाओं ने अपना कीमती वोट देकर मुझे विजय बनाया है. मैं कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने में हर तत्पर कार्य करूंगा. हमेशा पार्टी में सेवा और निष्ठा काम करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here