डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 के विकास नगर महिला समिति को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम किया गया भेंट – विकास उपाध्याय

0
29

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं।

इसी क्रम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अन्तर्गत विकास नगर गुढ़ियारी में संचालित संस्था विकास नगर महिला समिति को लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया। विकास नगर महिला समिति की महिलाओं द्वारा विधायक महोदय के समक्ष साउण्ड सिस्टम की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया।

जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया।

इस दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 के पार्षद पति वारेन्द्र साहू, विकास नगर महिला समिति की कुन्ती बाई चक्रधारी, मंजू साहू, पार्वती ध्रुव, रेखा गोस्वामी, मुन्नी बाई ठाकुर सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here