सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत विधायक विकास उपाध्याय ने किया ठाकुर प्यारेलाल वार्ड का दौरा

0
31

 

 

 

इस दौरान सामुदायिक भवन निर्माण,बाउंड्रीवाल व अन्य नवनिर्माण विकास कार्यों का स्थानीय जनता के हाथों विधायक विकास उपाध्याय ने करवाया भूमिपूजन

 

08 जून,बुधवार,रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डों में चलाये जा रहे सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत आज ठाकुर प्यारेलाल वार्ड का दौरा किया। वार्ड की जनसमस्याओं एवं उनकी माँगों को पूर्ण करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस यात्रा में नवनिर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करवाये जाते हैं। आज इसी तारतम्य में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के अनुपम गार्डन के बाजू,चर्च परिसर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य तथा बाउंड्रीवाल कार्य, कृष्णा नगर डंगनिया में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,मंगल बाजार गली नं. 01,ईदगाह भाठा में सामुदायिक भवन निर्माण व विकास कार्य का भूमिपूजन विधायक विकास उपाध्याय ने स्थानीय नागरिकों के करकमलों से करवाया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विधानसभा के नागरिकों तक पहुंच उनकी समस्याओं और माँगों को जानकर उसके त्वरित निदान करना ही हमारी प्राथमिकता हैं। बता दे कि सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से अभी तक विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 80% क्षेत्र का दौरा कर वहाँ की मूलभूत आवश्यकताओं को जानकर उसके समाधान हेतु कार्य कर चुके हैं और शेष बचे हुए क्षेत्रों में विधायक महोदय की यह जनसम्पर्क यात्रा लगातार जारी हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here