मानक के विपरीत मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखों की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान

0
33

यातायात रायपुर 21 मार्च 2023/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार राजधानी रायपुर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा लापरवाही पूर्वक बुलेट वाहनों में मानक के विपरीत modified silencer लगाकर पटाखों की आवाज निकाल रहे हैं जिससे अन्य वाहन चालकों में भय व्याप्त है तथा दुर्घटना की आशंका निरंतर बनी रहती है ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ई एवं पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत ऐसे 14 वाहनो में मॉडिफाई सैलेंसर लगे पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बता दें कि राजधानी रायपुर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा बुलेट वाहन में मॉडिफाई सलेनसर लगाकर पटाखों की आवाज निकाल निकाल कर वाहन चलाते हैं जिसके कारण सामान्य यातायात में भय व्याप्त होने के साथ ही साथ दुर्घटना घटित होने की संभावना भी निरंतर बनी रहती है ऐसे उपद्रवी वाहन चालक जानबूझकर पटाखे की आवाज निकालते हैं जिनके विरुद्ध यातायात पुलिस रायपुर द्वारा समय-समय पर लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है।

अपील बुलेट वाहन चालकों से अपील है कि वे वाहन में कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर के अतिरिक्त अन्य मॉडिफाई साइलेंसर ना लगाएं तथा अपने बच्चों को भी ना लगाने दे ऐसा करना मोटर यान अधिनियम के तहत कानूनन अपराध है इसके लिए आर्थिक जुर्माने के साथ ही साथ कारावास का भी प्रावधान है ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here