छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा “नेत्रदान महादान” अभियान की शुरुवात, जागरूकता के लिए प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजन

0
59

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में नेत्रदान के लिए समाजबंधुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भिलाई से इसकी शुरुवात की गई, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की माहेश्वरी महिला मंडल भिलाई के सौजन्य से जन जागरूकता अभियान का आगाज़ 18 अप्रैल को किया गया, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी के नेतृत्व में विशेष सलाहकार मधु सोमानी, दुर्ग जिला अध्यक्ष ममता मूंदड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री उर्मिला टावरी, नीतू गाँधी, युगल सिद्धा संयोजिका लता मंत्री, आभा लाहोटी, प्रीति लाहोटी ने अपने नेत्रदान की घोषणा करते हुए नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,मुकेश राठी,अनिल बल्लेवार, राज आढ़तिया,हरमन दुलई,रितेश जैन,दयाराम भाई टांक,सुरेश जैन को अपना घोषणा पत्र सौंपा।

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़, दुर्ग जिला सचिव आभा राठी, ज्ञान सिद्धा संयोजिका उमा राठी, शारदा कोठारी, सुनीता माहेश्वरी, प्रचार प्रसार मंत्री अंजलि लखोटिया उपस्थित रही।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here