धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के किया सिन्हा समाज के समुदायिक भवन का भूमिपूजन

0
94

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कुरा में सिन्हा कलार समाज सामुदायिक भवन 5 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि सिन्हा (कलार) समाज के भवन बनने से निश्चित यहां पर आसपास के समाज के सामाजिक कार्यों लिए लाभ होगा साथ ही राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में नगर वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे भी पूरा किया जायेगा।
आज इस कार्यक्रम के अवसर में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष सिन्हा समाज युवराज सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा, पार्षद सुरेश साहू, ढालचंद पाल,पुरुषोत्तम साहू,मोहन प्रजापति,योगेश साहू,साहिल खान,रोशन पुरी गोस्वामी,ललित सिन्हा, राजा खान, अगत राम साहू,खुबीराम सिन्हा, धनसिंह सिन्हा,मीना चौहान,प्रेम लाल पाल सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here