भूपेश सरकार ने गौठान के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ बेजुबानों को भी छलने का काम किया है : कौशिक

0
36

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस तरह से गौठान और गौ माता को लेकर के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल कथित तौर पर बाते करते हैंं और जिस प्रकार से हम देखते आ रहें है कि लगातार गौ माताओं की मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा की गौ-रक्षा के नाम पर प्रदेश की जनता को छलने वाली कांग्रेस सरकार हजारों गौ-हत्या की जिम्मेदार हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गौ माता के नाम पर तुच्छ राजनीतीक का खेल कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता कभी मांफ नहीं करेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल गौठन के गुणगान और गौ रक्षा की हवा-हवाई बातें करती है, जबकि आलम यह है कि प्रदेश में लगातार पशु तस्कर एवं पशु माफिया पैर पसार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गौठान कहीं है ही नहीं है और जहां कहीं अगर गौठान है तो वहां गाय के बदले शराबी अपना नशे का पान करने का स्थल बना लिया है अर्थात गौठान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसे देखकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलबो गौठान खोलबों पोल अभियान 20 मई 2023 से चालाया जा रहा है जिसमें भाजपा के सभी नेता अपने क्षेत्र के गौठानों में जा कर गौठानों की स्थिति देखेंगे और इस भ्रष्ट भूपेश सरकार की झुठें दावों व वादों की पोल खोलेंगे आप सभी छत्तीसगढ़वासियों से अपील है कि इस अभीयान में हिस्सा लेकर प्रदेश की भ्रष्टाचार में लिप्त भूपेश सरकार के झुठें वादों की पोल खोलें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here