माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस “महेश नवमी” को भव्य बनाने सैकड़ों सेवा कार्यों का आयोजन

0
45

 

रायपुर। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस “महेश नवमी” उत्सव को भव्य बनाने सैकड़ों सेवा कार्य प्रदेश भर के समाजबंधुओं ने शुरू कर दिए है, इसी कड़ी में रायपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा महेश गार्डन मोवा में रविवार को प्रातः 7 से 10 बजे तक कम दरों में फुल बॉडी चेक–अप की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य समिति संजीवन सिद्धा द्वारा महेश नवमी के पावन पर्व पर 18 मई से 15 जून तक इस टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है,इसी कड़ी में महेश सभा रायपुर,महेश महिला संगठन सहित महेश युवा संगठन के आतिथ्य में इस कैंप का आयोजन रायपुर में होने जा रहा है जिसमें संजीवन सिद्धा की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठी, रायपुर जिला माहेश्वरी महिला समिति, रायपुर जिला की सह संयोजिका ओजस्विता राठी, माहेश्वरी सभा सदरबाजार व माहेश्वरी समाज गुढियारी विशेष सहयोगी है। श्रीमती राठी ने बताया की टेस्टिंग के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here