मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब खाद्य मंत्री का इस्तीफ़ा लेंगे या उन्हें बचाने में सहयोग करेंगे? : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

0
78

 

रायपुर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा विधानसभा में पीडीएस को लेकर भूपेश सरकार पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद खाद्य मंत्री ने इसकी जांच की बात कही थी। इस मामले में जांच के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है और अब तक 250 करोड़ रुपए का चावल घोटाला प्रमाणित हो चुका है।
जिस पर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि 250 करोड़ का चावल घोटाला प्रमाणित होने के बाद क्या अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खाद्य मंत्री का इस्तीफा लेंगे या अब भी उन्हें बचाने में सहयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here