विराट बोले- सोशल मीडिया से कमाई की खबर सच नहीं:हूपर लिस्ट में दावा- पूर्व कप्तान को हर इंस्टाग्राम पोस्ट से 11 करोड़ की कमाई

0
39

विराट कोहली ने शनिवार को सोशल मीडिया से होने वाली कमाई की खबर का खंडन किया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला है, मैं उसका आभारी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वह सच नहीं हैं।’

हाल ही में हूपर HQ ने 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक, विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 11.45 करोड़ रुपए (13 लाख 84 हजार डॉलर) कमाई करते हैं।

ओवरऑल लिस्ट में कोहली का 14वां नंबर
हूपर HQ के मुताबिक, इंस्टाग्राम से एक पोस्ट की कमाई के मामले में टॉप 15 में कोहली का नंबर 14वां है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर काबिज हैं। वह एक पोस्ट से 32 लाख 34 हजार डॉलर (करीब 26.75 करोड़ रुपए) कमाई करते हैं। दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं।

मेसी की कमाई एक पोस्ट से 25 लाख 97 हजार डॉलर (21.49 करोड़) है। तीसरे नंबर पर अमेरिकी सेलिब्रिटी सेलेना गोमेज हैं, जो एक पोस्ट से 25 लाख 58 हजार डॉलर कमाती हैं।

दुनियाभर की सेलेब्रिटी की लिस्ट में विराट का नंबर 14वां है। इस लिस्ट में कोहली के बाद दूसरी भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका की कमाई एक पोस्ट से 5 लाख 32 हजार डॉलर है।

कोहली के ट्वीट पर लोगों का रिएक्शन
व‍िराट कोहली का यह ट्ववीट वायरल हो रहा है। वहीं कई फैन्स इस ट्ववीट पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इनकम टैक्स रेड का डर।’ वहीं एक ने लिखा, ‘तो भैया इतना भी बता देते उससे ज्यादा है या कम।’ एक ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, ‘वामिका का दहेज।’

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here