रायपुर नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, निर्धारित सभी 34 एजेंड़ों पर चर्चा एवं विचार- विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिये गये

0
30

रायपुर- आज संध्या नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे के सभापतित्व में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में सम्पन्न हुई. नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम मेयर इन काउंसिल की बैठकों में लिये गये संकल्पों पर नियमानुसार निर्धारित सभी 34 एजेंड़ों पर प्रश्नकाल की निर्धारित व्यवस्था के पश्चात चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया एवं एजेंडावार आवश्यक निर्णय लिये गये |

सामान्य सभा के अन्त में सभापति श्री प्रमोद दुबे के शोक प्रस्ताव पर विगत 4 माह के दौरान नगर निगम के पार्षदगण के परिवार में हुए शोक पर दो मिनट की सामूहिक मौन श्रद्धांजलि महापौर श्री एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, निगम सचिव श्री विनोद पाण्डेय, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि पत्रकारगणों, छायाकारों, गणमान्यजनों ने व्यक्त की |आज स्थगित सामान्य सभा के प्रारम्भ होने के पूर्व निगम के उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा को उनके जन्मदिन की सभापति श्री प्रमोद दुबे, महापौर श्री एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा सहित सभी एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं |

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here