कल भाजपा महिला मोर्चा करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

0
37

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा , प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के बारे में दिए गए बयान के विरोध में कल 01 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर विरोध करेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिस प्रकार से एक नारी के बारे में इस प्रकार का बयान दिया गया वह पूर्णतः अशोभनीय है। जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।।
इसकी तैयारी के मद्देनजर एकात्म परिसर में महिला मोर्चा की बैठक आहूत की गई जिसमें विशेष रूप से महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे जी, महामंत्री विभा अवस्थी जी, संध्या तिवारी ,सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन, मिनी पांडे, रायपुर शहर एवं ग्रामीण की महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहने एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here