स्कूली छात्रों में हुई जानलेवा हमला 10वीं के छात्र की मौत

0
30

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित काशीराम शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 11वी के छात्र और उसी स्कूल में 10वी की पूरक परीक्षा देने आए मोहन सिंग राजपूत का झगड़ा हो गया। इस झगड़े में मोहन सिंग राजपूत की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना खमतराई के काशीराम शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 वी की पूरक परीक्षा देने आए युवक मोहन सिंग राजपूत निवासी खमतराई, उसी स्कूल में कक्षा 11 वी पढ़ने वाले छात्र (अपचारी) ने इंग्लिस में पूछा कि कौन से स्कूल में पढ़ते हो इस पर मोहन और अपचारी के बीच विवाद हुआ जिसमे अपचारी के 3-4 दोस्त भी शामिल हो गए और अपचारी और उसके दोस्तों ने मोहन सिंग के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर दिया जिससे मोहन सिंग बेहोश हो गया। जिसे मेकाहारा हास्पिटल भेजा गया जहाँ उसे मृत घोषित किया गया । पुलिस ने मुख्य अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया है शेष की पतासाजी की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here