अदानी सीमेंट ने किया ACC गोल्ड वाटर प्रूफिंग सीमेंट का लॉन्च

0
37

अदानी सीमेंट ने आज एसीसी गोल्ड वाटर प्रूफिंग सीमेंट का भव्य रूप से लॉन्च किया, जो एसीसी सीमेंट के जामुल सीमेंट प्लांट में हुआ। छत्तीसगढ़ रीजनल सेल्स हेड श्री विनोद कुरुप और प्लांट हेड श्री सुरेश दुबे के मार्गदर्शन में यह लॉन्चिंग किया गया।

इस नए उत्पाद, एसीसी गोल्ड, के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, छत्तीसगढ़ के तकनीकी प्रमुख श्री अभय कुमार ने बताया कि यह एक अद्वितीय उत्पाद है जो सुरक्षा, लीकेज, सीपेज, और सीलन के सारे मामलों में उपभोक्ताओं को मदद करता है।

इस सीमेंट का उपयोग फाउंडेशन से लेकर छत तक कई स्थानों पर किया जा सकता है, क्योंकि इसमें पानी का कम इस्तेमाल होता है, जिससे यह उत्पाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती ताकत का सामर्थ्य बनाता है।

इस कार्यक्रम के साथ, एसीसी सीमेंट के डीलरों ने भी इसमें शामिल होकर अपना समर्थन दिखाया, और इसके सफल लॉन्चिंग के लिए सभी अधिकारी ने विशेष प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here