5 नवंबर की शाम वार्ड वासियों को नहीं मिलेगा पानी

0
36

रायपुर |  नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट ने बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 24 गुना 7 वाॅटर सप्लाई योजनान्तर्गत जल वितरण पाईप लाईन का गंज टंकी के मुख्य सप्लाई लाईन से इंटरकनेक्शन कार्य किया जाना है। जिसके कारण 5 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजे से 10 घंटे का शटडाउन लिया जाना है।

जिससे गंज टंकी से प्रदाय किये जाने वाले मौदाहापारा वार्ड नं. 36, तात्यापारा वार्ड नं. 37, इंदिरा गांधी वार्ड नं. 27 एवं स्वामी आत्मानंद वार्ड नं. 39 में 5 नवंबर को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय प्रभावित रहेगी। गंज टंकी से दिनांक 6 नवंबर 2023 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी। इसके अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here