एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा लगभग 25 लाख कीमत के गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के हाथों से कराया गया वापस

0
53

Raipur police – गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट रायपुर की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए 100 मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों व अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया।

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 100 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 25,00,000/- (पच्चीस लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 14.07.2022 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here