Breaking…….रायपुर के गुढियारी में एक महिला के साथ दुष्कर्म

0
42

रायपुर के गुढियारी में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने पहले महिला से सोशल मीडिया में दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामलें में फिलहाल आरोपी फरार है।

पीड़ित महिला ने शुक्रवार को गुढ़ियारी थाने में FIR दर्ज कराई कि वह गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के पहाड़ी चौकी इलाके में रहती है। कुछ महीनें पहले उसकी दोस्ती बलौदाबाजार के रहने वाले रविशंकर बंजारे से हुई। उसने सोशल मीडिया के सहारे महिला से दोस्ती की। कुछ समय बीतने के बाद युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया था।

इस मामले में पीड़ित महिला भी शादीशुदा है। लेकिन वो अपने पति से अलग रहती है। इस वजह से महिला युवक के शादी के झांसे में आ गयी। इसके बाद आरोपी ने महिला से मिलने रायपुर आ गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का महिला के किराए के घर में आना जाना लगा रहता था।

इस दौरान शादी का झांसा देकर कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। फिर जब महिला ने शादी करने के बाद की। तो आरोपी ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए मुकर गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में  युवक की खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here