पवित्र श्रावण मास में पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्र.22 के बाबा बरदेश्वर महादेव समिति को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

0
34

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्र.22 के बाबा बरदेश्वर महादेव समिति को वाद्य यंत्र भेंट किया गया। बाबा बरदेश्वर महादेव समिति के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया। चाहे शिवरात्रि हो, गणेश पूजा हो, दुर्गा पूजा हो, रामनवमी, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, प्रकाश पर्व सहित सभी धार्मिक त्यौहारों में विकास उपाध्याय स्वयं हिस्सा बनते हैं एवं भक्ति भाव में लीन रहते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता शंकर बघेल, बबलू दीप एवं समिति के अध्यक्ष हरिश शेन्द्रे, हरिश सोनी, राहुल मंजरेकर, गोपाल नेताम, राहुल, अतुल, मनोज दीप सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here