थाना फिंगेश्वर में पदस्थ सैनिक विजय निहाल का रोड एक्सीडेंट में आकस्मिक निधन होने से फिंगेश्वर पुलिस स्टाफ द्वारा क्रिया कर्म (दाह संस्कार) हेतु राशि एकत्रित कर सहयोग किए

0
24

Hn24 थाना फिंगेश्वर पुलिस परिवार के द्वारा पूर्व में थाना फिंगेश्वर में पदस्थ नगर सैनिक विजय निहाल निवासी ग्राम अमेठी थाना फिंगेश्वर का दिनांक 13-07-22 के रात्रि करीबन 8-30 बजे सरकड़ा स्कूल के पास छुरा मार्ग में मोटरसाइकिल से दुर्घटना घटित होने से गंभीर चोट आने से उपचार हेतु श्री मेडिसिन हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था । जहां पर स्वास्थ उपचार दौरान रात्रि 11:00 बजे मृत्यु हो गया जिसका कफन दफन दिनांक 14/07/22 को गृह ग्राम अमेठी में किया था। थाना फिंगेश्वर में पदस्थ पुलिस परिवार के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सांत्वना वश सहयोग राशि ₹21300 रुपयें एकत्रित किया गया। जिसे मृतक के परिवारजनों से भेंट कर समस्त पुलिस परिवार की ओर से थाना प्रभारी सुशील मालिक एवं स्टॉफ के द्वारा मृतक के माता-पिता एवं पत्नी को ढांढस बांधते हुए उक्त राशि सहयोग स्वरूप मृतक के क्रिया कर्म (दाह संस्कार) हेतु मृतक की पत्नी को दिया गया ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here